धोखाधड़ी कर फाइनेंस ट्रक हड़पने का आरोप, तीन नामजद पर मुकदमा दर्ज

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। फाइनेंस पर लिए गए ट्रक को धोखे से हड़पने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गाजीपुर जनपद की एक महिला की तहरीर पर मऊ के कोपागंज थाने में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगही, पोस्ट भोजापुर निवासी पूनम यादव पत्नी दुर्गविजय यादव के नाम फाइनेंस पर ट्रक संख्या UP61 T 8373 है। पीड़िता के अनुसार वह ट्रक बेचना चाहती थीं। इसी दौरान मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर निवासी पंकज यादव, घोसी थाना क्षेत्र के बनियापार निवासी सुधाकर यादव और कोपागंज थाना क्षेत्र के मुंगेसर निवासी रामभवन यादव उनसे संपर्क में आए।

पीड़िता ने बताया कि 10 नवंबर 2025 को तीनों आरोपी उन्हें मऊ कचहरी बुलाकर कुछ धनराशि दी और स्टांप पेपर पर लिखित समझौता कराया। आरोपियों ने आश्वासन दिया कि एक माह के भीतर ट्रक का लोन ट्रांसफर कराकर शेष धनराशि उनके खाते में भेज दी जाएगी, लेकिन तय समय बीतने के बाद न तो लोन ट्रांसफर कराया गया और न ही बाकी पैसा दिया गया।

तहरीर में आरोप है कि जब पूनम यादव ने आरोपियों से संपर्क किया तो टालमटोल की गई। पंकज यादव के घर पहुंचने पर वह भागकर सुधाकर यादव के घर चला गया। वहां पहुंचने पर सुधाकर यादव ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और ट्रक गायब करने की बात कही।

पीड़िता ने यह भी बताया कि ट्रक की फाइनेंस कंपनी लगातार उनके घर आकर किस्त की मांग कर रही है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोपागंज थाने में तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago