बालश्रम के विरुद्ध निकाली गई जागरूकता रैली

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सुरोखित शैशव(सुरक्षितबचपन) कार्यक्रम के तहत देहात इन्डिया तथा जिला श्रम कार्यलय के संयुक्त तत्वावधान में बालश्रम के विरुद्ध जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया और कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए देहात इन्डिया बाल संरक्षण अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल, सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदीयानी का स्वागत किया तथा मोदियानी ने बालश्रम पर बोलते हुए कहा की हम सभी को बालश्रम के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता है और इस अभियान को सफल बनाएं इसके साथ हरी जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया गया।
बालश्रम जागरूकता वाहन श्रम कार्यालय से चलकर दरगाह थाना पहुंचा जहां पर थाना प्रभारी अनिरुद्ध जोशी स्वागत करते हुए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाई और बालश्रम को हर हाल में न करने पर जोर दिया,इस बीच में लोगो को श्रम विभाग के तरफ से स्टीकर पम्पलेट वितरण किया गया और बाल श्रमिकों हेतु चलाई जा रही स्कीम का पम्पलेट भी बांटा गया।
इस तरह जागरुकता अभियान रैली रेलवे स्टेशन रोड, अग्रसेन चौक, छावनी चौराहा से होते हुए वन स्टॉप सेंटर पर ले जाकर सभा का समापन किया गया,इस क्रम में विभिन्न दुकानों, होटलों, किराना, ऑटो आदि प्रतिष्ठानों में जाकर लोगो को बालश्रम के खिलाफ जागरूक किया गया और कार्यक्रम के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी सूरज तिवारी तथा श्रम विभाग के अन्य कर्मचारियों, प्रथम संस्था के गोपी चन्द्र तथा पवन कुमार , देहात इन्डिया के डीसी मोहम्मद इमरान, अधिकारी अभिनव प्रताप सिंह, वरिष्ठ कार्यक्रम सहायक अवधेश चन्द्र मिश्र, बाल संरक्षण नेतृत्वकर्ता हसन फिरोज सहित उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

10 hours ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

10 hours ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

10 hours ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

11 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

14 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

14 hours ago