पीएम किसान सम्मान निधि हेतु चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जनपद के 478000 किसान बर्तमान में लाभान्वित हो रहे हैं । परंतु अभी भी कुछ किसान इस योजना के लाभ से वंचित हैं यह विभिन्न कारणों से हो सकते हैं जैसे कृषक का पंजीकरण न होना , ओपन सोर्स से पंजीकरण के उपरांत तहसील/ जनपद/ राज्य स्तर पर डाटा लंबित होना , भूलेख अवशेष , बैंक खाता आधार से लिंक ना होना अर्थात एनपीसीआई पेंडिंग तथा पूर्व में गलत तरीके से अपात्र श्रेणी में फीडिंग होना । इन कमियों को दूर कराते हुए कृषक को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित कराने हेतु पी एम किसान संतृप्तिकरण महा अभियान चलाया जाएगा । जिसके अंतर्गत 22 मई से 10 जून 2023 तक ग्राम पंचायत में पंचायत भवन पर कैंप आयोजित किया जाएगा जहां कृषि विभाग, राजस्व विभाग , ग्राम्य विकास , इंडियन पोस्टल बैंक तथा स्थानीय जन सेवा केंद्र के कर्मी मौजूद रहेंगे तथा समस्या का समाधान करेंगे । कैंप से पूर्व 20 मई 2023 तक समस्त ग्राम पंचायतों में डोर टू डोर सर्वे के माध्यम से ऐसे किसानों को चिन्हित किया जाएगा जो कि योजना के लाभ से वंचित हैं । डोर टू डोर सर्वे ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्राम पंचायत स्तरीय पंचायत सहायक ,रोजगार सेवक एवं तकनीकी सहायक कृषि द्वारा किया जाएगा । मौके पर कृषकों को ग्राम पंचायत में कैंप तिथि से भी अवगत कराया जाएगा । कैम्प तिथि पर संबंधित कृषक अपने आधार कार्ड की प्रति ,बैंक पासबुक की प्रति , खतौनी की प्रति तथा घोषणा पत्र के साथ उपस्थित होकर कमी को दूर कराएंगे तथा पीएम किसान योजना से लाभान्वित होंगे ।

किसान भाइयों से अनुरोध है कि जो भी लोग पी एम किसान योजना के लाभ से वंचित है अपने ग्राम प्रधान , रोजगार सेवक , पंचायत सहायक ,या कृषि विभाग के कर्मी को अपना नाम नोट करा दें और कैम्प तिथि को सभी डॉक्यूमेंट लेके मौके पर उपस्थित होकर कमी को दूर कराते हुए योजना का लाभ उठायें ।
–उप कृषि निदेशक देवरिया

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

3 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago