मजदूर दिवस पर अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मजदूर दिवस पर आयोजित असंगठित क्षेत्र के कामगारों, मनरेगा मजदूरों के अधिकारों के प्रति जागरुकता अभियान को लेकर, मज़दूर अधिकार मंच ने ग्राम पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान अजय सिंह कुईयां द्वारा मनरेगा मजदूरों व मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। मंच के संयोजक रामकिशोर चौहान ने कहा कि मनरेगा में न्यूनतम दैनिक मजदूरी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के प्रति कार्य दिवस किया जाय, और वार्षिक कार्य दिवस 100 दिन से बढ़ाकर 250दिन किया जाय। साथ ही ग्रामीण मजदूरों को पूरे साल की उपलब्धता की गारंटी मिले, एवं ठेके पर काम लेकर दस से बारह घंटे काम कराने के बढ़ते चलन पर अंकुश लगाई जाए। ग्राम प्रधान अजय सिंह ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को उनके आय में वृद्धि हेतु एवं परिवार को सुचारू रूप से चलाने हेतु, मनरेगा मजदूरों को पूरे साल रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील, कमिश्नर, रामअवतार, शशि कपूर, बाबूराम, अरुण, सुभाष, देवशरण, बिट्टू, कन्हैया, दीपक कुमार, सुरेंद्र भारती, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत अध्यक्ष अजय सिंह ने सभी मनरेगा मजदूरों को उन्हें सम्मानित करते हुए, मिष्ठान वितरण किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

19 hours ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

20 hours ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

20 hours ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

20 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

23 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

24 hours ago