उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।
बजाज चीनी मिल इटई मैदा गन्ना विभाग की टीम गांव गांव जाकर किसानों को चोटी बेधक कीट से होने वाले नुकसान व उसकी रोकथाम हेतु उपायों की जानकारी किसानों तक पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में मिल गेट परिक्षेत्र के ग्राम विश्रामपुर में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें महाप्रबंधक गन्ना संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि चोटीबेधक कीट गन्ना फसल में बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी रोकथाम के लिए किसान भाई अपने खेतों में लाइट ट्रेप लगाएं तथा पहली सिंचाई पर प्रति एकड़ 150 एम एल कोराजन 400 लीटर पानी में घोलकर मोटे फववारे से गन्ने की जड़ों के पास ड्रेंचिंग करके तुरंत सिंचाई कर दें।कोराजन चीनी मिल द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है इस अवसर पर बृजेश प्रताप सिंह रामायन पाण्डेय तथा कृषक रोहित मंसाराम प्रदीप लालमन सियाराम व आसपास गांव के काफी किसान उपस्थित रहें।
मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक…
B.Sc. छात्र निकला फर्जी लोन गैंग का मास्टरमाइंड, 10% कमीशन पर खुलवाए सैकड़ों खाते गोरखपुर(राष्ट्र…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पत्रकारों के अधिकारों और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने…