मामला आजमगढ जिला के जीयनपुर कोतवाली के केशवपुर जंगल के पास का
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग केशवपुर जंगल के पास रात्रि में लगभग 8:00 बजे के करीब बोलोरो और ऑटो रिक्शा की भिड़ंत हो गई।
जिसमें ऑटो चालक जितेंद्र यादव की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इस मार्ग दुर्घटना में बोलेरो सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार की रात में लगभग 8:00 बजे ऑटो चालक जितेंद्र यादव उम्र 35 वर्ष निवासी लाडो बलिया थाना मुबारकपुर अपने घर जा रहा था।
सेवानिवृत अध्यापक अशोक राय पुत्र बच्चा राय अपनी पत्नी का इलाज करा कर अपने घर उसरी जनपद मऊ वापस लौट रहे थे। बोलोरो सोनू राय चला रहे थे, केशवपुर जंगल के पास आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर से ऑटो पलट कर खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक और अन्य दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां रास्ते में ऑटो चालक की मृत्यु हो गई। वही घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है l
AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…
भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…
अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…
लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…