महिलाओं एवं बेटियों को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन के प्रति जागरूकता एवं इसका प्रचार-प्रसार करना मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य: डीएम

महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति महिला पुलिस टीम सदैव सक्रिय: एसपी

मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत ‘‘सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश’’ थीम पर आधारित कलेक्ट्रेट परिसर में लगायी गयी प्रदर्शनी

डीएम एवं एसपी द्वारा प्रदर्शनी का किया गया अवलोकन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन की मंशा के अनुसार जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन हेतु शारदीय नवरात्र के अवसर पर दिनांक 14 अक्टूबर सेे चलाये जा रहें मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत ‘‘सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश’’ थीम पर आधारित कलेक्ट्रेट परिसर में सरकारी विभागों, महिला स्वंय सहायता समूहों, स्वंय सेवी संगठनों एवं प्रगतिशील कृषकों द्वारा योजनाओें, सेवाओं एवं उत्पादों से सम्बंधित प्रदर्शनी लगायी गयी।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार द्वारा एक-एक कर स्टालों/प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने अवलोकन के दौरान प्रदर्शनी में लगाये गये उत्पादों, योजनाओं एवं इस संबंध में आम जनमानस को प्रेरित एवं जागरूक किये जाने के संबंध में सम्बंधित विभाग की कार्य येाजना आदि के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें मार्ग दर्शन एवं सुझाव भी दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य उत्पादों/योजनाओं के प्रति लोगो को जागरूक करने के साथ-साथ उत्पादों की उपयोगिता से आम जनमानस को परिचित कराना एवं उत्पादों की ब्रान्ड वैल्यू बढ़ाना है। जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन के दौरान पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, कृषि विभाग एवं स्वय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगायी प्रदर्शनी का सराहना करते हुए उनका उत्साहबर्धन किया तथा इस संबंध में जनपद की महिलाओं, बेटियों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वालम्बन की दिशा में सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनने हेतु विभिन्न माध्यम से प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान चलाये जाते रहने के निर्देश भी दिये।
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा अवलोकन के दौरान विशेष रूप से महिला सुरक्षा जागरूकता के संबंध में लगायी गयी प्रदर्शनी के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए महिला सुरक्षा, महिला कल्याण सहित सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त सुविधाओं के बारे में प्रचार-प्रसार एवं प्रदर्शनी में आने वाली महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नवजात शिशुओं को अन्नप्रासन एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गयी तथा पुष्टाहार किट भेंट किया गया।
प्रदर्शनी में स्वास्थ्य मिशन जागरूकता, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, कृषि विभाग द्वारा श्री अन्न (मिलेट्स) से सम्बंधित मोटे अनाजों की उपयोगिता, शिक्षा विभाग(निपुण भारत), महिला हेल्प डेस्क, युवा कल्याण विभाग, पंचायतीराज विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, कन्या सुमंगला योजना, ओडीओपी, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभाग एवं स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादों का प्रदर्शन तथा स्वंय सेवी संगठनों एवं प्रगतिशील किसानों द्वारा श्री अन्न (मिलेट्स) के उत्पादन के प्रति जागरूकता एवं स्वास्थ्य के प्रति उपयोगिता आदि पर आधारित प्रदर्शनी लगाते हुए सभी आगन्तुको, महिलाओं, बेटियों एवं किसान बन्धुओं को योजनाओं की पात्रता लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री सहित जनपद स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

15 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

15 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

16 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

16 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

16 hours ago

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, वैश्विक पहचान को मिली नई ऊंचाई

नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…

17 hours ago