अधीनस्थ पुलिसकर्मियों से अभद्र भाषा के आरोप, जांच में जुटा पुलिस प्रशासन
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर की चौक कोतवाली एक बार फिर विवादों में घिर गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अश्विनी प्रताप सिंह पर अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र भाषा के प्रयोग और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस पूरे मामले से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार और कांस्टेबल गौरव को फोन कर तत्काल थाने बुलाया गया था। आरोप है कि इस दौरान बातचीत में मर्यादा की सभी सीमाएं लांघ दी गईं। कांस्टेबल गौरव का कहना है कि उसका पुत्र वरदान बीमार था और उसने थाने पहुंचने में थोड़ी देरी होने की सूचना दी थी, इसके बावजूद प्रभारी निरीक्षक द्वारा कथित तौर पर अपशब्दों का प्रयोग किया गया।
आरोप यह भी है कि हेड कांस्टेबल संजीव कुमार के साथ भी अपमानजनक व्यवहार किया गया। मामला उस समय और गंभीर हो गया जब फोन पर “गोली मार दूंगा” जैसी धमकी देने का आरोप सामने आया। इसके साथ ही पीआरबी भेजकर घर से उठवाने और मोहल्ले में बेइज्जत करने की बात कहे जाने का भी दावा किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें – आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को मजबूत करेगा पीएसपी मॉडल
इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा वायरल ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। यदि ऑडियो में प्रयुक्त भाषा और लहजा जांच में सही पाए जाते हैं, तो यह पुलिस आचरण नियमावली का गंभीर उल्लंघन माना जाएगा। इस प्रकरण ने पुलिस विभाग की आंतरिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
सोशल मीडिया और जनचर्चा में यह सवाल उठने लगा है कि यदि पुलिसकर्मियों के साथ इस तरह का व्यवहार हो सकता है, तो आम फरियादियों की स्थिति क्या होगी। सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है। अब देखना यह होगा कि जांच के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाता है।
ये भी पढ़ें – मऊ में बाल विवाह रोकथाम को लेकर चला विशेष जनजागरूकता अभियान
India-US Trade Deal को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात बड़ा…
US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले– भारत को सबसे अच्छी शर्तें…
WPL 2026 Eliminator Match Result: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में…
प्राचीन भारतीय अभिलेख एवं मुद्राएं-अभिरुचि कार्यशाला: राष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
प्रस्तावनाएपिसोड 11 में हमने सीखा कि धैर्य ही सच्ची विजय का आधार है।अब एपिसोड 12…
1मध्य प्रदेश/भोपाल (राष्ट्र की परम्परा)। भोपाल जिले में 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के…