बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का कैंसर से लंबी बिमारी के बाद शुक्रवार सुबह निधन हो गया। सूचना पर कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।कम्युनिस्ट पार्टी के स्थानीय इकाई के सदस्यों ने संत यतीनाथ मंदिर प्रांगण में एक शोक सभा का आयोजन किया ।वक्ताओं ने उनके द्वारा समाज के दबे कुचले और पिछड़ों के उत्थान की लड़ाई से लेकर उनके राजनीतिक सफर पर प्रकाश डाला,कहा कि अतुल अंजान ने अपना राजनीतिक सफर 1977 में शुरू किया था।वह सबसे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे।वह सबसे प्रतिभाशील और सक्रिय कम्युनिस्ट नेताओं में से एक थे।इन्होंने समाज में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान बनायी। दीनानाथ सिंह,विप्लव सिंह,शिवजी राम,गुलामन राजभर,महेश कुमार,शंकर रौनियार,धर्मेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।अध्यक्षता पारस नाथ सिंह व संचालन विक्रमा राम ने किया।
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…
ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…