भाजपा की सरकार में किसानों का सम्मान हुआ: अंगद सिंह

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) रिसिया भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा का सम्मेलन रिसिया मंडल के ग्राम सभा मझौवा मुझेहना में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम संयोजक किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह रहे। मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। स्वागत भाषण में जिलाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के हित के लिए कई प्रकार की योजना चलाकर उनके उत्थान के लिए प्रयास रत है l गांव में शुद्ध पेयजल के लिए नल से जल योजना चला कर सभी ग्रामीण वासियों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए यह योजना चलाई है। किसानों को नींम युक्त यूरिया प्राप्त हो रहा है नीम कोटेड होने से अब यूरिया के लिए कोई कमी नहीं है। किसानों को बीज की सब्सिडी प्राप्त कराया जा रहा है । आप सभी अन्नदाताओं के वजह से ही हमारे देश में 80 करोड लोगों को प्रधानमंत्री के द्वारा मुफ्त में राशन गरीबों को दिया जा रहा है l मुख्य अतिथि बाराबंकी से विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने कहा किसानों की चिंता अगर किसी ने की तो वह पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने की। इसीलिए किसानों को अन्नदाता के रूप में सम्मानित भी किया गया। आप सभी किसान भाई परंपरागत खेती के साथ ही आधुनिक खेती व कृषि तकनीक को अपनाते हुए अपनी कृषि आए को बढ़ाते हुए अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। आज वैश्विक बाजार में कंपटीशन बढ़ गया है जिससे कृषि में आधुनिकीकरण को अपनाना बहुत ही जरूरी हो गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र सभा में वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया। इसके साथ ही अन्न श्री के नाम से योजनाएं भी चलाई गई। भारत में जब कृषि कानून लाया गया तो वह एक दिन में नहीं लाया गया उसके पीछे हमारे प्रधानमंत्री की एक गहरी सोच थी जिसमें बड़े-बड़े उन्नतशील किसानों अर्थशास्त्रियों कृषि अनुसंधान के अधिकारियों से विचार विमर्श कर किसानों की उन्नति हेतु ही ऐसे कानून का प्रावधान किया गया। आज चाहे राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार सभी बराबर किसानों के हित की चिंता कर रही हैं। किसान हमारा अन्नदाता है और जब भारत का किसान मजबूत होगा तभी भारत के लोग अपने को स्वस्थ रखते हुए अपने-अपने क्षेत्र में उन्नतशील प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। किसानों के हित की चिंता पहली बार किसी ने की तो भारतीय जनता पार्टी ने की आज किसानों को ₹6000 सालाना किसान सम्मान निधि के माध्यम से दी जा रही है। चाहे जो भी सरकार आयी सभी ने कुछ न कुछ कार्य किया लेकिन किसानों के लिए यदि निधि का कार्य किया तो वह प्रधानमंत्री मोदी ने किया। जिन्होंने पहली बार किसानों के हित की चिंता करते हुए किसान सम्मान निधि हमारे किसान भाइयों को प्रदान किया।आज किसानों के लिए स्वास्थ्य बीमा की भी व्यवस्था की जा रही है। किसान फसल बीमा योजना लागू की जा रही है। हमारी फसल हमारा ब्यूरो पोर्टल के नाम से तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं l जिसके माध्यम से किसान भाई कृषि संबंधी किसी भी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आज कृषि से संबंधित सभी लाभ किसानों के खाते में सीधे पहुंच रहे हैं। सरकार द्वारा सब्सिडी के माध्यम से सिंचाई में ड्रोन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है इसी योजना के तहत ड्रोन दीदी के नाम से महिलाओं को भी कृषि से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है व उन्हें कृषि सुविधा भी प्रदान की जा रही हैं l इस अवसर पर सदर विधायक अनुपमा जायसवाल,नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा,बलहा विधायक सरोज सोनकर,विधान परिषद सदस्य डॉ0 प्रज्ञा त्रिपाठी,लोक सभा प्रत्याशी डॉ0 आनन्द गौड़,कर्मवीर सिंह,संचित सिंह,राम किशोर गुप्ता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधित्व संजय जायसवाल,जय प्रकाश सिंह,ब्लॉक प्रमुख शिवम जायसवाल,जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा, सत्य प्रकाश सत्या,आनंद पांडे प्रत्याशी विधानसभा संयोजक आलोक अग्रवाल,सतीश सिंह,अक्षय गुप्ता व विधानसभाओं से आए हजारों की संख्या में किसान व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग सुधारने पर डीएम का जोर, राजस्व वसूली में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश

समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति का मूल्यांकन, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर…

3 minutes ago

सिकंदरपुर नगर पंचायत में महीनों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे से जूझ रहे वार्डवासी

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइटों के…

9 minutes ago

शाहजहांपुर: तेज आंधी से पांच बिजली के खंभे गिरे, गांव में छाया अंधेरा; लाइनमैन पर रिश्वत मांगने का आरोप

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड जैतीपुर के भिटारा गांव में आधी रात आई तेज आंधी…

12 minutes ago

अंडमान-निकोबार में जंगल भूमि सौंपने के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया समर्थन

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र…

14 minutes ago

योग से स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प, डीडीयू विश्वविद्यालय में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस),…

18 minutes ago

बूधा-सरैया मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा, गिट्टी बिछाने के बाद एक माह से रुका काम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड सेमरियावा क्षेत्र के बूधा कला गांव से…

21 minutes ago