भाभी से दुष्कर्म का प्रयास कपड़े फाड़कर मारपीट का आरोप

गोरखनाथ थाना क्षेत्र में देवर के खिलाफ FIR दर्ज पुलिस जांच में जुटी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गोरखनाथ थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय महिला ने अपने देवर पर घर में अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास करने, कपड़े फाड़ने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर आरोपी देवर के खिलाफ गोरखनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि उसके पति नौकरी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं। इस दौरान उसका देवर कई बार गलत नीयत से करीब आने की कोशिश करता रहा, लेकिन परिवार की प्रतिष्ठा की वजह से वह चुप रही। महिला के अनुसार 5 दिसंबर की दोपहर वह घर पर अकेली थी। तभी देवर अचानक घर पहुंचा और यह सुनिश्चित करने के बाद कि घर में कोई नहीं है, उसने अनुचित हरकतें शुरू कर दीं।
महिला ने आरोप लगाया कि देवर ने जबरन उसे पकड़ लिया और गलत संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध और चीख-पुकार के बावजूद आरोपी नहीं रुका। महिला के अनुसार वह भागकर बचने की कोशिश कर रही थी, लेकिन देवर ने उसे पकड़कर जबरन कमरे की ओर खींचा। इसी दौरान उसने कपड़े फाड़ दिए और उससे मारपीट की। महिला के अनुसार आरोपी ने धमकाया कि मामला किसी को बताया तो वह जान से मार देगा।
घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी घर से फरार हो चुका था। गोरखनाथ थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच निरीक्षक संदीप कुमार को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और बयान एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

परधानी कै चुनाव फिर से नियरान है

सीट सामान्य भई जब से दस-पंद्रह सोच भई है सयानी भौजिक पांव गहे महतारी तुंही…

4 minutes ago

केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत की जनसभा आज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15…

12 minutes ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में 37405 मामलों का निस्तारण, 3.54 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण वसूली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में…

26 minutes ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा…

51 minutes ago

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गोरखपुर विश्वविद्यालय को तीन पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा ने एक बार फिर…

54 minutes ago

मधुबन में एक नया थाना और तीन पुलिस चौकी बनाने की कवायद तेज

भूमी आवंटन की प्रकिया ने पकड़ी गति, सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय की पहल से जगी…

2 hours ago