ट्रस्ट व्यवस्थापक को जहरीली इंजेक्शन लगाकर हत्या करने का प्रयास

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में खुलेआम गुंडागर्दी हो रहा है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रस्ट व्यवस्थापक को जहरीली इंजेक्शन लगाकर हत्या करने का प्रयास किया गया।
बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर ट्रस्ट पर मंगलवार को कमरे में घुसकर ट्रष्ट के व्यवस्थापक अशोक कुमार सिंह को जहरीला सुई लगाकर हत्या करने के प्रयास, मारपीट व गाली गलौज प्रकरण में बैरिया पुलिस ने ओम गुप्ता पुत्र लक्ष्मण गुप्ता (निवासी गायघाट मुड़ाहीह रुद्रपुर हल्दी), रोशन गुप्त पुत्र पिंटू गुप्त (निवासी दुर्जनपुर थाना रेवती, बलिया) व सुशील गुप्त पुत्र नंद गुप्त (निवासी जमालपुर थाना बैरिया) के विरुद्ध धारा 294, 307, 328, 504 व 506 आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत किया है।
वहीं, पुलिस ने ओम गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया, जबकि रोशन गुप्त व सुशील गुप्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि अशोक कुमार सिंह 30 वर्षों से जयप्रकाश नगर स्थित जेपी ट्रस्ट पर व्यवस्थापक के रूप में कामकाज देखते है। चार दिन पूर्व ओम गुप्ता किसी युवती के साथ जयप्रकाश नगर ट्रस्ट पर पहुंचा था, जहां दोनों अश्लील हरकत कर रहे थे। इस पर अशोक सिंह ने आपत्ति जताते हुए वहां से चले जाने को कहा था।
इससे खार खाये ओम गुप्ता उक्त दोनों युवकों के साथ मंगलवार को दोपहर बाद लगभग दो बजे जेपी ट्रस्ट पर पहुंचा, तब अशोक सिंह अपने कमरे में आराम कर रहे थे,उनके कमरे में तीनों घुस गए। दो लोगों ने अशोक सिंह को पकड़ लिया और ओम गुप्ता ने जहरीली दवाई इंजेक्शन में भरकर उनके पेट में लगाने का प्रयास किया। लेकिन हाथापाई में इंजेक्शन की दवा कपड़े में उलझकर रह गई। इसके बाद तीनों उन्हें मारने पीटने लगे। उनके चीखने चिल्लाने पर अन्य कर्मचारी पहुंच गए, जिन्हें देखकर तीनों भागने लगे चाकू की नोक पर रंगदारी मांगने वाला युवक गिरफ्तार हुआ।
ओम गुप्ता को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। जबकि रोशन गुप्ता व सुशील गुप्ता भागने में सफल रहे। ओम गुप्ता को चांद दियर पुलिस को कर्मचारियों ने सौंप दिया। इसके बाद अशोक सिंह को लेकर सोनबरसा अस्पताल पहुंचे किंतु सोनबरसा के चिकित्सकों ने उन्हें बिना देखे बलिया जाने को कह दिया।
बलिया में इलाज के बाद देर रात अशोक सिंह से तहरीर प्राप्त कर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। एसएचओ ने बताया कि ओम गुप्ता, रोशन गुप्ता, सुशील गुप्ता के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की जा रही है। जल्द उनका अपराधिक इतिहास भी खंगाला जाएगा। लोगों का कहना है कि पिछले 40 वर्षों में लोकनायक जयप्रकाश नारायण ट्रस्ट पर इस तरह की घटना नहीं हुई है। इससे लोग हातप्रभ हैं। आसपास के लोगों की नजर में यह अत्यंत सुरक्षित स्थान है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

2 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

2 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

2 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

2 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

2 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

2 hours ago