भारत में लोकतंत्र पर हमला: राहुल गांधी ने जर्मनी में उठाए चुनावी निष्पक्षता और एजेंसियों के दुरुपयोग के सवाल

नई दिल्ली/बर्लिन (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोमवार (22 दिसंबर 2025) को हर्टी स्कूल, बर्लिन में अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और देश की संवैधानिक संस्थाएं स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रही हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने ऐसा माहौल बना दिया है, जहां चुनाव आयोग, खुफिया एजेंसियां और जांच एजेंसियां निष्पक्ष रूप से कार्य नहीं कर रहीं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने कभी संस्थाओं का दुरुपयोग नहीं किया, लेकिन मौजूदा सरकार इनका इस्तेमाल राजनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए कर रही है।

चुनावों की निष्पक्षता पर गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने भारत में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में निष्पक्ष चुनावों के जरिए जीत हासिल की, लेकिन कुछ राज्यों में चुनावों को प्रभावित किया गया। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा चुनाव कांग्रेस ने जीता था, जबकि महाराष्ट्र में चुनाव निष्पक्ष नहीं थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सबूत भी पेश किए, लेकिन चुनाव आयोग की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

ये भी पढ़ें – मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया

ब्राजील की महिला का वोटर लिस्ट में नाम होने का आरोप

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की एक महिला का नाम 22 बार दर्ज है। उन्होंने कहा कि एक ही महिला द्वारा एक बूथ पर 200 बार वोट डालने जैसे गंभीर आरोप सामने आए, लेकिन चुनाव आयोग ने इन पर कोई कार्रवाई नहीं की। उनके मुताबिक, यह देश की चुनावी व्यवस्था में गहरी खामियों की ओर इशारा करता है।

जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

कांग्रेस नेता ने कहा कि सीबीआई, ईडी और खुफिया एजेंसियों को हथियार बनाया जा रहा है। उनका आरोप था कि इन एजेंसियों के अधिकांश मामले बीजेपी विरोधियों के खिलाफ दर्ज हैं। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अगर कोई बड़ा व्यापारी कांग्रेस का समर्थन करता है, तो उसे धमकियां दी जाती हैं और जांच एजेंसियां उसके पीछे लगा दी जाती हैं।

ये भी पढ़ें – कर्तव्य निभाते समय बुझा पुलिसकर्मी का जीवन, धानी चौकी में मातम

संघर्ष जारी रहेगा

राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष इस स्थिति से निपटने के लिए मजबूत प्रतिरोध तंत्र तैयार करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई सिर्फ बीजेपी से नहीं, बल्कि भारतीय संस्थाओं पर बीजेपी के कथित कब्जे के खिलाफ है।

Karan Pandey

Recent Posts

जनगणना 2027 के तहत जनप्रतिनिधियों की स्वगणना प्रक्रिया पूर्ण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश द्वारा भारत की…

2 hours ago

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता व शोध सुदृढ़ीकरण पर मंथन

डॉ. शशि बाला सिंह ने किया शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों का मूल्यांकन गोरखपुर (राष्ट्र की…

2 hours ago

माँ तुझे प्रणाममातृ दिवस पर विशेष -हरवंश डांगे

"मां का सम्मान उसकी ममता की पहचान है मातृ दिवस पर दिल यह कहे मां…

4 hours ago

शिक्षा जगत में क्रांति ला रहा ‘टीचर्स ऑफ बिहार

प्रदेश की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी बनी मिसाल पटना(राष्ट्र की परम्परा)बिहार की शिक्षा व्यवस्था…

4 hours ago

कामर्शियल गैैस सिलेंडर के दाम बढ़ाये जाने के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि से महंगाई बड़ेगी-विजय रावत बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को…

4 hours ago

युद्धग्रस्त अरब देशों के पुनर्निर्माण में जुटेंगे यूपी के कुशल हाथ

खाड़ी देशों में रोजगार के नए अवसर, पूर्वांचल के युवाओं में बढ़ा उत्साह घनश्याम तिवारी…

4 hours ago