चारबाग के होटल पर ATS का छापा, डॉ. शाहीन के करीबी ठहरे थे; परवेज–मुजफ्फर कनेक्शन पर जांच तेज

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करने के बाद उत्तर प्रदेश एटीएस की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को एटीएस ने लखनऊ के चारबाग स्थित एक होटल पर छापा मारा, जहां आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार डॉ. शाहीन के करीबी कुछ दिन पहले ठहरे थे।

एटीएस टीम ने होटल कर्मचारियों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच इस बात की भी हो रही है कि संदिग्धों ने होटल में सही पहचान पत्र जमा किए थे या नहीं।

होटल में ठहरने का इंतजाम शाहीन ने किया था

सूत्रों का कहना है कि होटल में रुकने की व्यवस्था स्वयं डॉ. शाहीन ने कराई थी। जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि ये लोग कहां से आए थे और कितने दिनों तक होटल में ठहरे रहे।

जांच में यह भी सामने आया है कि शाहीन ने अपने आधिकारिक दस्तावेजों में पिता के खंदारी बाजार स्थित घर का पता न दिखाकर भाई परवेज के घर का पता इस्तेमाल किया। एटीएस यह समझने की कोशिश कर रही है कि ऐसा क्यों किया गया।

परवेज के कई संदिग्ध कनेक्शन उजागर

दो महीने पहले लखनऊ आने पर शाहीन ने अपने भाई परवेज से मुलाकात की थी और बाद में उसे लेकर कानपुर गई थी। हालांकि उसने बच्चों से मुलाकात नहीं की। एटीएस इस कानपुर दौरे के मकसद का पता लगा रही है।

जांच में पता चला है कि परवेज ने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में शुरुआती वर्षों में लगातार नाइट ड्यूटी की। एटीएस को संदेह है कि वह दिन में किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल था। उसके घर से बरामद मोबाइल फोन और हार्ड डिस्क को डिकोड करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों की मदद ली जा रही है।

परवेज ने जुलाई 2021 में रिजिडेंट डॉक्टर के पद पर ज्वाइन किया था और एक साल तक ज्यादातर रात में काम किया, जिसकी भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें – ड्रिलिंग के दौरान धंसी पत्थर खदान, एक मजदूर की मौत; 15 श्रमिकों के दबे होने की आशंका, NDRF–SDRF का रेस्क्यू जारी

मालदीव कनेक्शन पर एटीएस की नजर

जांच में सामने आया है कि परवेज तीन वर्ष तक मालदीव में रहा। एजेंसियों को संदेह है कि इसी दौरान वह कट्टरपंथियों के संपर्क में आया। परवेज के विदेश प्रवास, संपर्कों और वहां की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

दुबई से ऑपरेट हो रहा था पूरा मॉड्यूल

जांच में बड़ा खुलासा यह है कि मॉड्यूल को दुबई में रहने वाला मनोचिकित्सक डॉ. मुजफ्फर राथर संचालित कर रहा था।

• वह सहारनपुर से गिरफ्तार डॉ. आदिल का बड़ा भाई है

• पिछले पांच वर्षों से दुबई में रह रहा है

• एटीएस के अनुसार वह यूपी में सक्रिय स्लीपर सेल का मुखिया है

जम्मू कश्मीर पुलिस ने मुजफ्फर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया है।

एटीएस अब शाहीन, परवेज और मुजफ्फर के बीच पूरे नेटवर्क की परतें उधेड़ रही है।

ये भी पढ़ें – टैरिफ की मार से दबा सोना-आभूषण क्षेत्र, निर्यात में 27% गिरावट; शादियों और विदेशी मांग से सुधार की उम्मीद

Karan Pandey

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

7 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

7 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

8 hours ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

8 hours ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

8 hours ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

19 hours ago