लोकसभा संसदीय क्षेत्र में किये गये तैयारियों का किया आकलन

आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन करें सुनिश्चित-सामान्य प्रेक्षक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सलेमपुर और बलिया संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के पर्यवेक्षण हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक मोहम्मद अली शिहाब व हरबंस सिंह ब्रैस्कोन, पुलिस प्रेक्षक वेदमूर्ति सीबी व हिंगलाजदान,व्यय प्रेक्षक बालासुब्रमण्यम अनंतनारायण व वेंकटेश एस और जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा की उपस्थिति में सभी नोडल,एआर‌ओ व चुनाव में लगे अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की गयी तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
सामान्य प्रेक्षकों ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों व निर्देशों के अनुसार एवं आदर्श आचार संहिता के आवरण में निर्वाचन को सम्पन्न कराना सभी अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। समय-समय पर दिये गये प्रशिक्षण व निर्देशों को गम्भीरता व सर्तकता के साथ समझें, ताकि मतदान प्रक्रिया में कही कोई समस्या न आए। उन्होंने सभी एआरओ को निर्देशित किया कि एक बार पुनः सभी बूथों का भ्रमण कर मतदान केंद्रों की आधारभूत सुविधाएं जैसे पानी, पंखा, रोशनी, छायादार विश्राम स्थल, शौचालय, आदि की व्यवस्था अवश्य सुनिश्चित करा ले। कहा कि जो भी कार्ययोजना बनाई गई है उसे सही ढंग से लागू किया जाए। भारत निर्वाचन आयोग की जो भी गाइडलाइंस है उसी के अनुसार सारी प्रक्रिया पूर्ण की जाए और आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अखबारों में निकलने वाले पेड न्यूज पर कड़ी निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
पुलिस प्रेक्षकों ने लोकसभा निर्वाचन के दृष्टि क्षेत्र में कानून व शान्तिव्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन द्वारा लगाये गये पुलिस बलों की ड्यूटी, सीपीएमएफ आदि कानून व्यवस्था के विभिन्न बिन्दुओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि दोनों लोकसभा क्षेत्रों में कानून व्यवस्था के आवरण व शान्तिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराना सुनिश्चित कराये। उन्होंने सभी चेकपोस्टों (अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय) पर तैनात एफ‌एसटी और एस‌एसटी को सक्रिय रूप से कार्रवाई करने तथा जहां पर कम कार्रवाई हो रही है, वहां बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को चुनाव कार्य में लगे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को ब्रीफ करने और पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों को बेहतर सामंजस्य स्थापित कर लीगल कारवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जनपद के अवेलेबल और नॉन अवेलेबल वारंट जारी करने का निर्देश दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने दोनों संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर प्रेक्षकों को जानकारी दी और बताया कि मतदान कार्मिकों को प्रयोगात्मक और सैद्धांतिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। ईवीएम मैनेजमेंट के तहत प्रथम रेंडमाइजेशन हो चुका है। आचार संहिता का अक्षरशः पालन कराने के लिए गठित टीमें सक्रिय रूप से अपना काम कर रही हैं। उन्होंने मैटेरियल मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्ट, एपिक, मतदाता सूची, पोलिंग पार्टियों की रवानगी,एफ‌एसटी, एस‌एसटी एवं वीएसटी की कार्रवाई सहित अन्य बिंदुओं के बारे में प्रेक्षकों को जानकारी दी। कहा जनपद की सभी बूथों पर निर्धारित न्यूनतम मिनिमम सुविधाओं को सुनिश्चित कर लिया गया है। विकास भवन सभागार स्थित निर्वाचन कन्ट्रोल रूम में डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर, सी-विजिल, मीडिया प्रमाणन अनुवीक्षण समिति, कन्ट्रोल रूम को क्रियाशील किया गया है। प्रत्याशी द्वारा लिये जाने वाले सभी अनुमति हेतु एकल खिड़की व्यवस्था के लिए परमिशन सेल संचालित है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों लोकसभा क्षेत्रों के चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने और चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए सभी पुलिस थानों, हल्कों और चौकियों के पुलिसकर्मियों को गूगल मीट के माध्यम से ट्रेनिंग दी गई है। चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद की सीमा से लगने वाले जिलों और राज्य की चेकपोस्टों पर एफ‌एसटी और एस‌एसटी के द्वारा संघन चेकिंग की जा रही है। इन टीमों की गतिविधियों और कार्रवाइयों को कंट्रोल रूम से देखा जा सकता है। सभी पोलिंग सेंटरों का भ्रमण कर लिया गया है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज,उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीपी सिंह, सीआर‌ओ त्रिभुवन, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी,अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

7 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

7 hours ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

7 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

8 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

8 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

8 hours ago