ट्रेन में आर्डर करते ही सीट पर पहुंचेगी व्रत वाली थाली

नयी दिल्ली एजेंसी भारतीय रेलवे यात्रियों के आरामदेह यात्रा के लिए लगातार कई पहल करता रहता है। वर्तमान में देखे तो नवरात्रि शुरू हो चुका है। नवरात्रि के दौरान कई लोगों का व्रत भी रहता है। व्रत वाले लोगों को अब यात्रा को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। दरअसल, भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए व्रत वाली थाली की सुविधा दी जा रही है। यह सुबिधा 8 अक्टूबर तक रहेगा। अब तक की जानकारी के मुताबिक देश के अलग-अलग 78 स्टेशन पर यह खाली उपलब्ध रहने वाली है। रेलवे की इस पहल के बाद से 9 दिन तक उपवास रहने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्हें ट्रेन में भी स्पेशल में न्यू वाली थाली उपलब्ध हो सकेगी। 

इसको लेकर रेलवे मंत्रालय की ओर से एक ट्वीट भी किया। उस ट्वीट में लिखा था कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर भारतीय रेलवे आपके लिए 8 अक्टूबर तक स्पेशल थाली लेकर आया है। इसे फूड ऑन ट्रैक ऐप से मंगवाया जा सकता है। साथी साथ बताया गया है कि http://ecatering.irctc.co.in पर जाकर या 1323 पर कॉल करके भी खाना मंगवाया जा सकता है। रेलवे की ओर से यह स्पेशल थाली अहमदाबाद, अमृतसर, भोपाल, मुंबई, ग्वालियर, हैदराबाद, जबलपुर, जयपुर, चेन्नई सेंट्रल, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई समेत 78 स्टेशन पर उपलब्ध रहने वाला है। नवरात्रि स्पेशल मेन्यू में दही के साथ साबूदाने की खिचड़ी 229 रुपये में मिलेगी। वहीं, मलाई कोफ्ता के साथ साबूदाने की खिचड़ी 289 रुपये में मिलेगी। 

कुछ अन्य महीनों की बात करें तो मखमली पनीर के साथ साबूदाने की खिचड़ी वाली मिनी थाली 279 रुपये में मिलेगी। वहीं, चार पीस साबूदाने की टिक्की और दही आपको 209 रुपये में उपलब्ध हो पाएगा। सीताफल का खीर वह भी 100 ग्राम सिर्फ 99 रुपये में आप खरीद सकते हैं। वहीं, मखमली पनीर के साथ साबूदाने का पराठा 299 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। रेलवे लगातार इस तरह की पहल करता रहता है। इसके अलावा रेलवे ने नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए एक स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है जो दिल्ली से चलकर कटरा तक जाएगी। 5 दिन की इस यात्रा में यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं भी मिलने वाली है। 

Editor CP pandey

Recent Posts

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

26 minutes ago

किसान हित में प्रशासन सख्त, योजनाओं के क्रियान्वयन पर तेज हुई निगरानी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…

30 minutes ago

रानीगंज में किन्नर रेखा रहस्यमय ढंग से लापता, बाजार में आक्रोश

सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…

36 minutes ago

कम्हरिंया खुर्द में नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ, पंचांग पूजन से गूंजा गांव

वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

2 hours ago

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए प्रशासन सख्त, ओवरस्पीडिंग पर विशेष अभियान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…

2 hours ago

डॉ कोस्तुभ ने सुनी फरियाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ से कर रहे सीधीनिगरानी संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago