दौड़ में अरविंद व सुषमा ने मारी बाजी

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के महाराजगंज विकासखंड के माँ दुर्गाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुर के प्रांगण में शनिवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनिल कुमार खरवार की देखरेख में आयोजित ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य निरंजन कुमार ने फिता काटकर किया ।
प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग की 400 मी. दौड़ में अरविंद कन्नौजिया ने प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय तथा अनुराग यादव तृतीय स्थान हासिल किया । इसी क्रम में 200 मीटर की दौड़ में विशाल यादव प्रथम, आशीष द्वितीय तथा अमित यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । 100 मीटर में अभिषेक गोस्वामी प्रथम, अजय कुमार द्वितीय, अमित यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।
बालिका वर्ग की200 मीटर दौड़ में सुषमा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना परचम लहराया वहीं आंचल और करीना को द्वितीय व तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा । 100 मीटर दौड़ में संध्या यादव ने प्रथम, आंचल द्वितीय एवं आरती ने तृतीय स्थान हासिल किया । गोला छेपड़ में अयोध्या गोस्वामी को प्रथम, बिहारी यादव को द्वितीय तथा विशाल साहनी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ । प्रतियोगिता के प्रथम दिन आसपास गांवों के सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

17 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

18 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

18 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

18 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

18 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

2 days ago