लखनऊ के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया ज्ञानवर्धक संदेश

अं

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण जन जागरूकता अभियान व बेसिक शिक्षा विभाग के निपुण भारत मिशन के अंतर्गत, दुदही के दुबौली बाजार तथा लोहरपट्टी प्राथमिक विद्यालय में लखनऊ से आई टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया।
श्रीमंत सांई दृष्टि के शांति स्वरूप राठौड़, निशा सिंह राजपूत, उमेश गुप्ता, आशीष राजपूत, सुरेंद्र राजपूत ने जन जागरुकता हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में शिक्षा को बढ़ावा देने वाली सरकार की योजनाओं पर विशेष फोकस किया गया।
नुक्कड़ नाटक के जरिए अभिभावकों को डीबीटी के माध्यम से छात्रों के लिए प्राप्त 1200 रूपये का सदुपयोग करने का संदेश दिया। निपुण लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं की निश्चित शिक्षा व प्राथमिक शिक्षा की नींव मजबूत करने में योगदान के लिए प्रेरित किया। स्मार्ट फोन में दीक्षा, रीड एलांग आदि विभिन्न एप डाउनलोड करने व स्मार्ट क्लासेज के माध्यम से बच्चों को ‌शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने को सिखाया। शिक्षा से संबंधित शारदा सामर्थ्य योजना, ब्रिज बुक, कार्य पुस्तिका आदि विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इसके पूर्व संविलयन विद्यालय की छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध एकांकी प्रस्तुत कर, उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में एआरपी देवेंद्र पाण्डेय, विनोद कुमार, संकुल शिक्षक योगेन्द्र शर्मा, शिक्षक राजीव कुमार सिंह, अलाउद्दीन अंसारी, जितेन्द्र कुशवाहा, अरुण तिवारी, मधुसूदन दिक्षित, संतोष यादव, अमीर अंसारी, रामनरेश, नाजिर अभिभावक काशी प्रसाद, इरफान अंसारी, सुरेश गोंड, मैनुद्दीन अंसारी, बिकाऊ, संजय कुशवाहा, इद्रीस अंसारी, शैलेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

चौथा स्तम्भ-कितना सक्षम

कौन सच्चा कौन झूठा, क्यालिखकर बतला पाऊँगा ?ख्याल आता है कभी, क्याबहती गंगा में हाथ…

51 minutes ago

डिजिटल साक्षरता और नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार और डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन, जिला प्रोबेशन अधिकारी…

53 minutes ago

विश्व हिन्दू महासंघ तहसील इकाई का गठन सम्पन्न

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार को पटेल नगर पश्चिमी स्थित पुरानी संगत पीठ मे विश्व…

58 minutes ago

पति घर आया तो पत्नी ने छिपाया बॉयफ्रेंड, वायरल हुआ वीडियो और बजी लाठियां

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

2 hours ago

क्या जीत पाएंगी मैथिली ठाकुर? अलीनगर सीट पर BJP का बड़ा दांव, जानें सियासी समीकरण

दरभंगा (राष्ट्र की परम्परा)। मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर का राजनीतिक डेब्यू बिहार विधानसभा चुनाव में…

2 hours ago

नौकरी छूट गई? जानें PF से कितना पैसा निकाल सकते हैं, EPFO के नए नियमों की पूरी जानकारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अगर आपकी नौकरी छूट गई है और आप अपने Provident…

2 hours ago