बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l मिहींपुरवा प्रभागीय वन अधिकारी कर्तनिया घाट वन्य जीव प्रभाग बहराइच आकाशदीप बघावन के कुशल नेतृत्व में कटान एवं अवैध शिकार पर प्रभावी नियंत्रण के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गश्ती दल द्वारा किशुनदयाल पुत्र भौरिक निवासी ग्राम पाठक पुरवा मधवापुर थाना कोतवाली मुर्तिहा को जंगली सूअर का कटा सिर व भुना मांस का टुकड़ा वजन व बोरी नुमा ,झोला में प्लैटिना मोटरसाइकिल वाहन संख्या यूपी40 एच 9399 सहित ककरहा रेंज के उर्रा बीट भिऊरा वन क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर संरक्षित वन्य प्राणी जंगली सूअर का शिकार कर अभिवहन करते हुए मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में वन दरोगा ऋषभ प्रताप सिंह वन दरोगा आलोक मणि तिवारी वनरक्षक अब्दुल सलाम शामिल रहे।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…