संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की थाना दुधारा पुलिस ने चेकिंग के दौरान 01 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ अकरम हुसैन उर्फ शाहखर पुत्र इशहाक, निवासी परासी गंगवरिया थाना बेलहरकला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 157/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियंवद राजेश्वर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविंद शर्मा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की जांच कर रही थी, तभी आरोपी को पकड़ लिया गया।
बरामदगी में 01 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा शामिल है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट, आयुध अधिनियम और मारपीट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सरस्त्रत प्रसाद, कांस्टेबल सोनू यादव और कांस्टेबल अरविंद गौड़ शामिल रहे।
आज का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का साथ, जानें मेष से…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शाहजहांपुर जिले के बंडा थाने के मुख्य गेट पर बुधवार…
पिता ने किया बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार 15 साल तक बांधी राखी, फिर उसी…
नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार ग्रहण बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज खण्ड…
सुजौली और जंगल गुलरिहा में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका भोजन उपलब्ध कराया बहराइच…
शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…