दोहरीघाट में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंत

ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर राष्ट्र के उत्थान में योगदान देने का आह्वान

दोहरीघाट/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
दोहरीघाट क्षेत्र के उपाध्याय का पूरा गांव में भगवान परशुराम जयंती का पर्व बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन बी एस एस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पांडे के निर्देशन में तथा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवानंद उपाध्याय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे और भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट ब्रह्मदेव उपाध्याय द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। ब्राह्मण समाज की जागरूकता और एकता से ही राष्ट्र की दिशा और दशा में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र और उनके द्वारा स्थापित आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने तथा धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित किया।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवानंद उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम त्याग, तपस्या और न्याय के प्रतीक हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में शिक्षा, संस्कार और एकता को बढ़ावा देना चाहिए। परशुराम जयंती केवल एक पर्व नहीं, बल्कि अपने गौरवशाली इतिहास और परंपराओं को याद करने का अवसर है।
प्रबंधक चंदन उपाध्याय ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और समाज के कमजोर वर्गों की रक्षा करने की प्रेरणा देता है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सद्भाव और भाईचारा बनाए रखना चाहिए।
महिला जिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ममता पांडे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को भी समाज और संस्कृति की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। भगवान परशुराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देना चाहिए और समाज को मजबूत बनाना चाहिए।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी पवन उपाध्याय ने युवाओं में शिक्षा और संस्कृति के गिरते स्तर पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समाज को सही दिशा देने के लिए ब्राह्मण समाज को आगे आना होगा और नई पीढ़ी को शिक्षा व संस्कारों के प्रति जागरूक करना होगा।
कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी पवन उपाध्याय, धीरज उपाध्याय, धीरज दुबे, प्रवीण उपाध्याय, सौरव उपाध्याय, शौर्य उपाध्याय, वैभव उपाध्याय, अभिनव उपाध्याय, नीलाक्ष उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, देवेश उपाध्याय, अभिषेक, अनूप, मंटू, मिंटू, आलोक, शुभम, अभिषेक, सहित आदि गणमान्य लोग एवं परशुराम सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में भगवान परशुराम के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

25 minutes ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

31 minutes ago

भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर जोर, जागरूकता कार्यशाला में दिए गए जल बचाने के संदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भूजल सप्ताह के समापन अवसर पर जनपद मुख्यालय में…

23 hours ago

रेलवे कॉलोनियों में पीएनजी आपूर्ति हेतु एमओयू किया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l वाराणसी स्थित रेलवे कॉलोनियों में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी) की आपूर्ति सुनिश्चित…

23 hours ago

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सुनीं शिकायतें, 15 दिन में निस्तारण के दिए निर्देश

महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…

24 hours ago

बीबीएयू में छात्रावास आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम…

24 hours ago