मारपीट कर तार से गला कसने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l कोतवाली थाना क्षेत्र के दिलेजाकपुर में पिछले दिनों घर में घुसकर एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल करने और तार से गला कस कर जान से मारने की कोशिश करने वाले बृजेश कुमार यादव उर्फ गोलू पुत्र स्व रामनरेश यादव निवासी दिलेजाकपुर सावित्री अस्पताल के पीछे थाना कोतवाली गोरखपुर को, कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। इस घटना में शामिल दो अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल की हवा खिला चुकी है। इस घटना में पहले गिरफ्तार हुए अजय कुमार यादव जो शातिर किस्म का अभियुक्त है, इससे पूर्व भी 302 जैसे संगीन अपराधों में जेल जा चुका है,लेकिन अपराध करने की आदत बन गई है। ऐसे अपराधी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य किया। आज अजय यादव के छोटे भाई बृजेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया अभी अभियुक्त का एक छोटा भाई और मां बची हुई हैं, इन्हें भी कोतवाली पुलिस बहुत ही जल्द गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर लेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

2 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

4 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

4 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

5 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

5 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

5 hours ago