सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) थाना क्षेत्र के लीलकर गांव में गुरुवार को खेत में काम करने के दौरान एक बुजुर्ग महिला की विषैला जंतु के काटने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार, लीलकर गांव निवासी 65 वर्षीय कोसिला देवी पत्नी घूरा राम गुरुवार को सुबह लगभग 10 बजे घाघरा नदी के किनारे दियारा क्षेत्र में स्थित जितेंद्र के खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक किसी विषैले जंतु ने उन्हें काट लिया। पहले तो उन्होंने इसे सामान्य कीड़ा काटना समझा, लेकिन कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। महिला को बेहोश होता देख आसपास काम कर रहे अन्य ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, विषैला जंतु अत्यंत जहरीला था और समय रहते इलाज न हो पाने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां महिला के शव को देख उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि कोसिला देवी मेहनती और स्वभाव से सरल थीं। वे हर दिन सुबह खेतों में काम करने जाया करती थीं। इस दुखद हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है।
पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
गांव में मातम का माहौल घटना के बाद लीलकर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। महिलाएं और बुजुर्ग कोसिला देवी के निधन पर शोक जता रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। कोशिला देवी अपने मायके में रह रही थी अपने पिता के पास पति शादी के कुछ दिन बाद ही छोड़ दिया था
Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…