शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार दूसरा फरार

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में अवैध शास्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में हथियार और उपकरणाे की बरामदगी की है। पकड़ा गये आरोपी ने फरार आरोपी से 20 हथियारों के निर्माण का ठेका लिया था।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करके एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार करने और उसकी निशादेही पर हुई भारी मात्रा में बरामदगी का पर्दाफाश किया। भारी मात्रा में हथियारों और उपकरणों के साथ दबोचा गया आरोपी चंद्रिका पुत्र गिरवर लोध सीतापुर जनपद के थाना सकरन क्षेत्र के ग्राम भैसी बेलहा मजरे सैदापुर का निवासी है। पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी चंद्रिका ने फरार आरोपी गोविन्द के साथ जंगल में अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहा था। चंद्रिका ने 20 तमंचो को बनाने के लिए गोविन्द से ठेका लिया था। जिन्हे बनाने की सामग्री गोविन्द उपलब्ध करा रहा था। प्रत्येक तमंचे की कीमत तीन हजार रूपये के दर से दोनों के बीच तय थी। चंद्रिका को आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए कहा कि सीतापुर जिले का हिस्ट्रीशीटर है, जिस 13 मुकदमे दर्ज है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

54 minutes ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

1 hour ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

9 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

9 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

9 hours ago