संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना महुली पुलिस द्वारा पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 291/2023 धारा 363, 366, 376 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट में फरार अभियुक्त विवेक चौहान पुत्र मुराली चौहान निवासी ग्राम काली जगदीशपुर थाना महुली के विरुद्ध 82 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी।
ज्ञात हो कि थाना महुली पर पंजीकृत उक्त अभियोग में अभियुक्त फरार चल रहा हैं तथा अभी तक न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ है। जिस पर प्रभारी निरीक्षक थाना महुली सतीश कुमार सिंह मय टीम न्यायालय के आदेश के क्रम में धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की गयी तथा डुगडुगी बजवाकर अभियुक्तों के निवास स्थान ग्राम काली जगदीशपुर में नोटिस चस्पा कराकर मुनादी करायी गयी। यदि फरार अभियुक्त समयावधि के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं। तो उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…
झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…
हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…
यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…
लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…