उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) विद्युत की हो रही फाल्ट के नाम पर कटौती को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सम्बोधित शिकायती पत्र नायब तहसीलदार राजीव वर्मा को सौंपा।शिकायती पत्र में उतरौला विद्युत उपकेंद्र में तैनात कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जांच कराकर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
सलमान खान, खुर्रम खान,गुलाम मोहम्मद आदि ने नायाब उतरौला को सौपे पत्र में यह आरोप लगाया है कि चमरुपुर फीडर में सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति न होने तथा घण्टों हो रही कटौती की जानकारी लेने के लिये विद्युत उपकेंद्र उतरौला में गये तैनात एस एस ओ संविदा कर्मी जे डी पैंथर ने गाली गलौज की और केंद्र से भगा दिया। विद्युत आपूर्ति न होने से करीब 1 लाख की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की है।एस एस ओ जे डी पैंथर ने बताया कि उतरौला ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर काफी संख्या में लोग आ गए थे जिन्हें हटने के लिये कहा गया था जो आरोप लगाए जा रहे है निराधार है।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…