नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा) बनारस लोकोमोटिव वर्क्सशाप के प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र में, राजभाषा विभाग द्वारा आज दिनांक 19 जूलाई 2024 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) का छमाही बैठक आयोजित की गई है।
बैठक को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक बरेका अध्यक्ष नराकास श्री अभय बाकरे , ने कहा कि हिंदी अत्यंत सरल एवं प्रभावशाली भाषा है । यह आम जनता की भाषा है । हम सभी लोकसेवक है एवं जनता की सेवा के लिए है ,इसलिए जनता की भाषा में कार्य करके ही उसे संतुष्ठ प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए तकनीकी क्षेत्र में मौलिक चिंतन एवं लेखन आवश्यक है,यह हिन्दी में ही संभव है उन्होंने सभी कार्यालयों से अपने-अपने क्षेत्र के तकनीकी ज्ञान को हिंदी में लिखने एवं नराकास की पत्रिका बनारस दर्पण में भेजने का आग्रह किया । इस अवसर पर महाप्रबंधक बरेका अभय बाकरे ,मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव तथा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा ई-पत्रिका बनारस दर्पण का लोकार्पण किया गया।
इसके पूर्व त्रिलोक कोठारी,मुख्य राजभाषा अधिकारी,बरेका एवं उपाध्यक्ष नराकास ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए रचनात्मक प्रयासों से अवगत कराया ।
बैठक का संचालन करते हुए समिति के सदस्य सचिव एवं बरेका के वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डा. संजय कुमार सिंह ने भारत सरकार द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम के सभी मदों की प्रगति से समिति को अवगत कराया ।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव ,केन्द्रीय सरकारी कार्यालयों केन्द्रीय निगमों एवं स्वायत्तशासी संगठनों के कार्यालयो के विभागाध्यक्ष /प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किया ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago