खरीद दरौली घाट पर स्टीमर संचालन में मनमानी, ग्रामीणों ने की शिकायत

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

घाघरा नदी पार करने के लिए पीपा पुल का संचालन 10 जून से बंद होने के बाद खरीद दरौली घाट पर स्टीमर सेवा शुरू की गई है। लेकिन यहां यात्रियों से मनमाने ढंग से अधिक किराया वसूले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाविकों द्वारा प्रति यात्री ₹50 से ₹100 तक की वसूली की जा रही है, जबकि पहले मात्र ₹25 किराया लिया जाता था। अचानक बढ़े किराए से लोगों में आक्रोश है। असना, पिलुई, मनियर, बसरिखपुर सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर को प्रार्थना पत्र देकर इस मनमानी की शिकायत की है। आवेदन देने वालों में हरेंद्र सिंह, रविंद्र पटेल, अजय शर्मा, भानु प्रताप सिंह, सुदामा जी समेत अनेक लोग शामिल रहे।ग्रामीणों का कहना है कि नाविकों द्वारा की जा रही यह वसूली गरीब और आम यात्रियों पर भारी पड़ रही है। नदी पार करना मजबूरी है और इसी का फायदा उठाकर दोगुना-तिगुना किराया वसूला जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सिकंदरपुर ने क्षेत्राधिकारी को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और किराया व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बजट 2026-27 आर्थिक समस्याएं और औंधी रणनीति

लेखक - राजेंद्र शर्मा अब जबकि पूंजीवाद का सर्वोच्च दूत, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तक भारत…

3 minutes ago

होली फ्लाइट टिकट महंगा: पटना-लखनऊ वापसी पर किराया आसमान छू रहा, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से भी महंगा सफर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)होली फ्लाइट टिकट महंगा होना इस बार परदेसियों के लिए…

17 minutes ago

दिसंबर 2026 तक शुरू होगा IGIMS का नया मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) पटना में 1200 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल दिसंबर…

20 minutes ago

सुबह सघन चेकिंग: 18 स्थानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत 19 फरवरी 2026 की…

22 minutes ago

✍️ प्रेम का रंग – त्याग, सहिष्णुता और ईमानदारी की प्रेरक कविता

प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…

1 hour ago

बेखौफ चोरों का तांडव: 250 केवी ट्रांसफार्मर न चुरा पाने पर 400 लीटर तेल पार, इलाके की बिजली ध्वस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…

1 hour ago