गुजरात के सभी डाकघरों में APT 2.0 लागू, डाक सेवाओं में डिजिटल क्रांति

अहमदाबाद(राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय डाक विभाग ने डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी (APT) 2.0 को गुजरात परिमंडल के सभी 8,884 डाकघरों में 22 जुलाई, 2025 से लागू कर दिया है। उत्तर गुजरात क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने अहमदाबाद GPO व नवरंगपुरा प्रधान डाकघर से इसका शुभारंभ किया।

अब डाकघर में QR कोड स्कैन कर UPI आधारित डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक, पार्सल और मनीऑर्डर जैसी सेवाओं में नकद लेनदेन की आवश्यकता खत्म हो जाएगी। श्री यादव ने बताया कि यह बदलाव डाक सेवाओं में दक्षता, पारदर्शिता और रियल-टाइम ट्रैकिंग सुनिश्चित करेगा। इसके तहत पोस्टमैन को GPS, OTP आधारित डिलीवरी और फोटो प्रूफ अपडेट जैसी तकनीकों से सुसज्जित किया गया है।

APT 2.0 के जरिए अब सभी सेवाएं एक ही सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी। यह SAP और दर्पण 2.0 जैसे पुराने सॉफ्टवेयरों की जगह लेगा। गुजरात के 2,258 डाकघरों में इसे पहले ही लागू किया जा चुका है।

इस मौके पर विशेष APT 2.0 विरूपण भी जारी किया गया, जो सभी डाक मदों पर मुहर के रूप में उपयोग होगा। श्री यादव ने इसे डिजिटल उत्कृष्टता की दिशा में क्रांतिकारी पहल बताया।

उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ डाक अधिकारी चिराग मेहता, अल्पेश शाह, पी जे सोलंकी, अभिजीत जिभकाटे समेत कई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

1 hour ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

2 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

2 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

3 hours ago

टोंस नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…

3 hours ago