बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में संचालित बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत दो आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की नियुक्तियाँ अनियमितताओं के कारण निरस्त की जाती हैं अन्नू शर्मा पत्नी राजकुमार शर्मा, ग्राम पंचायत चिटौनीय, बाल विकास परियोजना मनियर की नियुक्ति निरस्त की जाती है। प्राप्त शिकायत के अनुसार, उक्त केंद्र पर इनकी माता आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत हैं, जो नियमानुसार अनुमन्य नहीं है। शिकायत प्राप्त होने पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा जाँच कराई गई, जिसमें आरोप सत्य पाए गए। तथ्यों को छुपाने के आरोप में इनके विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराए जाने की कार्रवाई की जा रही है, ज्ञानती देवी पत्नी राजन कुमार, ग्राम ढेकवारी, बाल विकास परियोजना नगरा की नियुक्ति निरस्त की जाती है। जांच में यह पाया गया कि इन्होंने अपनी आयु छुपाने हेतु फर्जी हाईस्कूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था। फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने के आधार पर नियुक्ति निरस्त कर दी गई है एवं इनके विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है यह स्पष्ट किया जाता है कि नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…
फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…
फोटो ai निर्मित चक्रवात ‘अकवान’ का असर! छत्तीसगढ़ में 7 जिलों में भारी बारिश का…
आगरा में 15.29 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, ताजमहल पर क्लॉक रूम से लेकर…
आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…