लोक सेवा आयोग से चयनित 1395 प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)l मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन रोजगार के अंतर्गत प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालय हेतु, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 1395 प्रवक्ता/सहायक अध्यापक को ऑनलाइन पदस्थापना एवं नियुक्ति पत्र लोक भवन, लखनऊ में प्रदान किया।
जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में सांसद हरीश द्विवेदी व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कुल 17 चयनित नवनियुक्त प्रवक्ताओं में से 16 को नियुक्ति पत्र प्रदान दिया। जबकि प्रान्जल ओझा, प्रवक्ता गणित ने लोकभवन सभागार लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि, सरकार मेधावी युवाओं को रोजगार देने के लिए सतत् प्रयत्नशील है। इसमें हम सभी को आशातीत सफलता मिली है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर नवनियुक्त प्रवक्ताओं को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी।
सभागार में उपस्थित लोगों ने इस अवसर पर लोकभवन लखनऊ में, आयोजित समारोह का सजीव प्रसारण देखा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्बोधन को भी सुना।
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में प्रियंका ओझा, रूचि चौधरी, बद्री विशाल सिंह, वेदमणि, वेद प्रताप सिंह, योगेन्द्र कुमार, आशुतोष पाण्डेय, श्याम सुन्दर, नरेन्द्र गौतम, शैलेन्द्र पटवा, अमित वर्मा, मनोज कुमार, हनुमन्त प्रसाद सिंह, यशदीप श्रीवास्तव, एकलाक अहमद, राजन कुमार शामिल रहे।
इस अवसर पर विधायक महादेवा प्रतिनिधि फूलचन्द्र श्रीवास्तव, कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर, सीडीओ डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, जिला विद्यालय निरीक्षक डी0एस0 यादव, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य नीलम सिंह, विकास श्रीवास्तव, रघुवंशमणि, सूर्यलाल, देवेन्द्र सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

1 hour ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

2 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

2 hours ago

📰 देवरिया दुकान कब्जा विवाद: बैनामेदार पक्ष ने पेश की सच्चाई, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…

3 hours ago

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

4 hours ago

इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट: घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से 6 की मौत

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…

5 hours ago