प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत करें आवेदन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र अभय कुमार सुमन ने बताया कि भारत सरकार द्वारा देश के सभी नागरिकों के लिए “प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ 15 अगस्त 2023 को किया गया है। इस योजना में लाभ प्राप्त करने हेतु परंपरागत 18 ट्रेड से जुड़े व्यक्ति जैसे- कारपेंटर, नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, सुनार, कुम्हार, मूर्तीकार, मोची, राजमिस्त्री, डलिया, चटाई, झाडू बनाने वाले, पारंपरिक गुडिया और खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार धोबी, दर्जी, मछली का जाल बनाने वाले आदि पात्र होगें जो इस जनपद के निवासी हो तथा न्यूनतम 18 वर्ष आयु के हो सभी लाभार्थी को स्वतः जन सेवा केन्द्र के माध्यम से अपने को पंजीकृत करवाना है। पंजीयन के बाद चयनित लाभार्थी को 5 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जायगा। प्रशिक्षण के उपरान्त प्रत्येक लाभार्थी को रु० 15000 का ई- वाउचर प्रदान किया जाएगा, जिससे वह संबंधित टूलकिट क्रय करेगा। टूलकिट प्राप्त कर लाभार्थी स्वतः रोजगार में लग जायगा। इच्छुक लाभार्थी को पुनः बैंक से रू० 1.00 (एक) लाख तक का ऋण लाभार्थी के पक्ष में 5 प्रतिशत सामान्य ब्याज पर देय होगा।
उपायक्त उद्योग ने सभी पात्र लाभार्थियों से अनुरोध किया है कि वे जनसेवा केन्द्र के माध्यम से 25.08.2023 से अपना पंजीयन कराना प्रारंभ कर दे, ताकि 17.09.2023 को विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा योजना को लॉंच किए जाने के समय अधिक से अधिक लाभार्थी पोर्टल पर अंकित रहें, जिन्हें आगे लाभ दिया जायगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

5 hours ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

6 hours ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

6 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

6 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

6 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

9 hours ago