बागवानी विकास मिशन योजना के तहत करें आवेदन

उद्यान विभाग ने जारी किए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उद्यान विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बागवानी कार्यक्रमों के भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य जारी कर दिए हैं। जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत विभिन्न बागवानी कार्यक्रमों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इनमें केला रोपण के लिए 50 हेक्टेयर, संकर शाकभाजी के लिए 100 हेक्टेयर, आम रोपण के लिए 03 हेक्टेयर, पपीता के लिए 04 हेक्टेयर, स्ट्रॉबेरी के लिए 01 हेक्टेयर और ड्रैगन फ्रूट के लिए 01 हेक्टेयर का लक्ष्य शामिल है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 0.2 हेक्टेयर भूमि होना आवश्यक है। कृषक बंधु होर्टिको फैक्ट्री स्थित कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी में संपर्क कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी फोटो और मोबाइल नंबर आवश्यक हैं। योजना का क्रियान्वयन डीबीटी और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

गोरखपुर में 24 केंद्रों पर होगी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

14 व 15 मार्च को दो पालियों में कुल 36 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन…

10 hours ago

एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में उपभोक्ताओं…

10 hours ago

सदर तहसील सभागार में कानूनगो-लेखपाल को क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर तहसील सभागार में कृषि सांख्यिकी एवं फसल उत्पादन के सही आकलन को…

10 hours ago

रमजान के बाद खुशियों की सौगात लेकर आती है ईद-उल-फितर

भाई-चारा, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का देता है पैगाम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रमजान…

10 hours ago

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: महराजगंज में लगेगा मेगा क्रेडिट कैंप

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, 18 व…

10 hours ago

एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण पर चलाए अभियान महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ.…

11 hours ago