छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में ऑनलाइन आवेदन समय सारिणी के अनुसार करें

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चन्द्र ने बताया है कि जनपद में संचालित समस्त संस्थाओं के प्राचार्य व प्रधानाचार्य को सूचित किया जाता है कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम्-दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किये जाने हेतु समय सारिणी निर्गत की गयी है। पूर्वदशम् (कक्षा 9-10) छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन किये जाने की अन्तिम तिथि 10 नवम्बर 2023 है। पूर्वदशम् छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किये गये ऑनलाइन आवेदनों की संख्या बहुत कम है। समस्त संस्था प्रमुख को अवगत कराना है कि अपने स्तर से समस्त पात्र छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। छात्रों द्वारा आवेदन पत्र भरने के 07 दिन के अन्दर विलम्बतम 20 नवम्बर तक हार्डकापी वांछित संलग्नकों सहित संस्थाओं में जमा करवाते हुए समयान्तर्गत डाटा को अग्रसारित करने का कष्ट करें, जिससे कोई भी पात्र छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे।
समस्त छात्र-छात्राओं को बैंक शाखा के माध्यम से बैंक खाते में आधार नम्बर सीडिंग व एनपीसीआई से मैपिंग कराना अनिवार्य है। जिससे छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति भुगतान के समय ट्रांजेक्शन फेल होने की संभावना न रहे तथा समस्त पात्र छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त हो सकें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

8 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

8 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

8 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

8 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

9 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

9 hours ago