संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ध्यानचन्द ने बताया है कि मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का क्रियान्वयन उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया जा रहा है।
उक्त योजनान्तर्गत अधिकतम ₹10.00 लाख तक का ऋण बैंक के माध्यम से उद्यम की स्थापना हेतु प्रदान किया जाता है। योजना में सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को ब्याज की 04 प्रतिशत धनराशि स्वयं व शेष ब्याज की पूंजीगत धनराशि पर ब्याज का अनुदान एंव आरक्षित वर्ग तथा महिला उद्यमियों को प्रोजेक्ट कास्ट के पूंजीगत धनराशि पर ब्याज का अनुदान की सुविधा अनुमन्य है। योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की वित्तपोषित इकाईयों को अधिकतम 13 प्रतिशत तक ब्याज उपादान की सुविधा 5 वर्ष तक दिये जाने का प्राविधान है।
उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत आनलाईन आवेदन ही अनुमन्य है तथा कोई भी आवेदक विभाग की वेवसाइट पर जाकर आनलाईन आवेदन कर सकता है तथा व्यवसाय परियोजना के सम्बन्ध में सम्पुर्ण जानकारी उपलब्ध है।
उक्त योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में उद्यम की स्थापना हेतु इच्छुक उद्यमी/लाभार्थी से आनलाईन आवेदन पत्र आंमत्रित है। अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सन्त कबीर नगर मो0 7860440390 एवं एन.के.पान्डेय मो0 7084501040 से सम्पर्क भी कर सकते हैं।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन (नई दिल्ली) के तत्वावधान में…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। शहर के जर्नलिस्ट प्रेस क्लब सभागार में कौटिल्य परिषद द्वारा चिंतन बैठक…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में जहरखुरानी कर लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के तहत…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा हेतु देवभूमि देवरिया के तीन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चिलुआताल क्षेत्र में भाजपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव…