पंजीकृत किसानों को मिलेगा निःशुल्क बीज, लॉटरी से होगा चयन
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों को तोरिया (लाही) फसल के बीज का मिनीकिट निःशुल्क देने के लिए कृषि विभाग की ओर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण कार्यक्रम” के तहत यह सुविधा दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर 1 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक पंजीकृत कृषक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी।
यदि आवेदन संख्या निर्धारित लक्ष्य से अधिक होती है, तो लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के जरिए किया जाएगा। एक कृषक को केवल एक मिनीकिट ही मिलेगा।
चयनित किसानों को पीओएस मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भंडारों से बीज वितरित किया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने इच्छुक कृषकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…
पश्चिम एशिया में जारी Middle East संकट का असर अब भारत के दवा बाजार पर…
UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…