15 मई तक करें आवेदन, मेहरौना में आवासीय शिक्षा हेतु प्रवेश शुरु


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानाचार्य जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, मेहरौना प्रवीण चंद्र चौधरी ने जानकारी दी है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालय पूर्णतः निःशुल्क आवासीय विद्यालय है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11 में विज्ञान वर्ग 35 सीट तथा कला वर्ग 35 सीट में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश फार्म विद्यालय से प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से सायं 2 बजे तक निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन फार्म केवल ऑफलाइन माध्यम से विद्यालय में 15 मई तक जमा किए जा सकते हैं। विद्यालय की प्रमुख विशेषताओं में निःशुल्क शिक्षा, भोजन एवं आवास की सुविधा शामिल है। इसके अतिरिक्त जेईई और नीट जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु अभ्युदय कोचिंग योजना, कैरियर काउंसिलिंग, अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब, टैब लैब तथा विज्ञान प्रयोगशाला भी उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों के मानसिक विकास एवं सांस्कृतिक समायोजन पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्रवेश हेतु पारिवारिक वार्षिक आय सीमा ग्रामीण क्षेत्र के लिए 46,080 तथा शहरी क्षेत्र के लिए 56,460 निर्धारित की गई है। प्रवेश में आरक्षण का प्रावधान अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 60 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 25 प्रतिशत तथा सामान्य वर्ग के लिए 15 प्रतिशत रखा गया है।

Karan Pandey

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

1 hour ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

1 hour ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

1 hour ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

2 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

2 hours ago