बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के संबंध में बैठक संपन्न हुई।जिलाधिकारी ने सभी जनसूचना अधिकारियों से कहा कि आर.टी.आई पोर्टल या ऑफलाइन प्राप्त होने वाले आवेदनों को निर्धारित समयावधि 30 दिन में निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। कोई भी आवेदन लंबित न रहने पाए। आर.टी.आई पोर्टल पर लंबित आवेदनों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित किया जाय। प्रतिदिन आर.टी.आई पोर्टल को चेक किया जाय। आवेदकों को निर्धारित समय में सूचना अवश्य उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने सभी जनसूचना अधिकारियों को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के संबंध में दिशा-निर्देश/प्रशिक्षण भी दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे तथा जिला विकास अधिकारी आनन्द प्रकाश सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…
होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…
सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) पिछले दिनों बसंतपुर गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…