संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत उपकेन्द्र के रूप में अनुमोदित डी.ए.वी. इण्टर कालेज मेंहदावल एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, चकदही में निःशुल्क साक्षात प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाना है।
उक्त उपकेद्रों पर जे.ई.ई. एवं नीट की कक्षाओं का संचालन किया जायेगा। जे.ई.ई. एवं नीट की कक्षाओं के सक्षात प्रशिक्षण हेतु योग्य, अनुभवी एवं प्रोफेशनल व्याख्याताओं (अतिथि प्रवक्ता) की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि डी.ए.वी. इण्टर कालेज मेंहदावल में पुरुष/महिला व्याख्याता तथा पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय चकदही संत कबीर नगर में महिला व्याख्याता के आवेदन पत्र प्राप्त किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण उपकेन्द्रों में अध्यापन कार्य हेतु योग्य, अनुभवी एवं प्रोफेशनल व्याख्याताओं की सेवाएं अतिथि व्याख्याता के रूप में ली जायेंगी। व्याख्याताओं की जिला स्तर पर विशेषज्ञ चयन समिति की अनुशंसा से परीक्षण व्याख्यान, ट्रायल लेक्टर के उपरान्त परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्रों में सूचीबद्ध किये जायेगी। व्याख्यान के लिये आमंत्रित किये जाने वाले विषय विशेषज्ञों, वार्ताकारों तथा व्याख्याताओं को प्रति व्याख्यान रू2000/- अथवा कार्मिक विभाग द्वारा समय-समय पर निर्गत शासनादेश में निर्धारित प्राविधानों के अनुरूप मानदेय भुगतान किया जायेगा। एक व्याख्यान की अवधि 90 मिनट होगी। एक अतिथि व्याख्याता को प्रतिमाह अधिकतम 30 व्याख्यान अनुमन्य होंगे।
उन्होंने बताया कि उक्त हेतु आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि 03.06.2023 है। आवेदन प्राप्त किये जाने की अंतिम तिथि 13.06.2023 है। परीक्षण व्याख्यान एवं ट्रायल लेक्चर की तिथि पृथक से सूचित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र हीरालाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय (स्वर्ण जयंती हाल के ऊपर कक्ष संख्या-01) एवं डी.ए.वी. इण्टर कालेज मेंहदावल से प्राप्त व जमा किया जा सकता है। अतिथि प्रवक्ता आवेदन पत्र के साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न करेंगेl
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…
घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…
महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…
कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…