गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक, परास्नातक एवं शोध प्रवेश परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 8 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि परास्नातक एवं शोध पात्रता परीक्षा के लिए पूर्व में ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 मई तक घोषित थी। बीते कुछ दिनों में अभ्यर्थियों द्वारा कतिपय प्रमाणपत्र प्राप्त होने में हो रहे विलम्ब के दृष्टिगत अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए अनुरोध किया जा रहा था।
इन प्रतिवेदनों पर विचार करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने व्यापक विद्यार्थी हित में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून तक बढ़ाने का निर्देश दिया। अब सभी परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी 8 जून तक पंजीकरण और शुल्क जमा कर सकेंगे। पूरित फॉर्म को ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है।
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…