मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन आमंत्रित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार ने बताया है कि आगामी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग हेतु पंजीकरण दिनांक 27 जून से 30 जून तक किया जायेगा। आवेदन पत्र हीरालाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय (स्वर्ण जयंती हाल के उपर कक्ष संख्या-01) एवं डी0ए0वी0 इण्डर कालेज मेंहदावल से प्राप्त व जमा किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि जे.ई.ई./नीट हेतु कक्षा 12 में अध्य्यनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र पात्रता की श्रेणी में आयेंगे। यू.पी.एस.सी./यू.पी.पी.एस.सी. की परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र अथवा उत्तीर्ण छात्र पात्रता की श्रेणी मे आयेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन दिनांक 03.06.2023 से प्रारम्भ हो रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13.06.2023 है । यू.पी.पी.एस.सी./यू.पी.पी.एस.सी. हेतु प्रवेश परीक्ष दिनांक 19.06.2023 को जे.ई.ई./नीट हेतु प्रवेश परीक्षा दिनांक 20.06.2023 को आयोजित की जायेगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम प्रकाशित होने की अनुमानित तिथि 26.06.2023 है। कोचिंग सत्र संचालन की अनुमानित तिथि 01.07.2023 है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago