राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों हेतु आवेदन 20 जुलाई तक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार ने बताया है कि जनपद संत कबीर नगर में समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत अनुसूचित जाति के छात्रों का निम्नलिखित विवरण के अनुसार राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास मड़या खलीलाबाद, परबता नाथनगर तथा रमवापुर सरकारी, साथा छात्रावास का शैक्षणिक संत्र 2023-24 के लिए आवासीय व्यवस्था हेतु 01 जुलाई 2023 से आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है।
उन्होने बताया कि छात्रावास में प्रवेश हेतु वही छात्र अर्ह होगे जो समाज कल्याण विभाग/कल्याण सेक्टर के अन्य विभाग द्वारा प्रदत्त की जा रही छात्रवृत्ति योजना में छात्रवृत्ति प्राप्त करने की पात्रता रखता हो, छात्रावास में प्रवेश हेतु कुल उपलब्ध क्षमता का 70 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति/जनजाति अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित होगें तथा अवशेष 30 प्रतिशत अन्य पिछडे वर्ग एवं सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए होगें और दिव्यांग छात्रों को प्रवेश हेतु वरीयता प्रदान की जायेगी। छात्रावास में प्रवेश हेतु छात्र की योग्यता/उच्च कक्षा की प्राथमिकता/मूल निवास स्थान की दूरी के आधार पर होगा। सामान्य योग्यता के छात्रों के प्रवेश हेतु प्राथमिकता का आधार आर्थिक होगा तथा छात्रावास हेतु केवल वे छात्र पात्र होगें जो नियमित रूप से स्कूल/कालेज/महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हों तथा छात्रावास में प्रवेश केवल एक ही वर्ष के लिए ही लिया जायेगा, जो प्रवेश की तिथि से आगामी 30 मई तक ही मान्य होगा।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त छात्रावासों में प्रवेश हेतु पात्रता में आने वाले ऐसे छात्र जो छात्रावास में प्रवेश लेना चाहते है, अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर दिनांक 20 जुलाई 2022 तक कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन अथवा सम्बन्धित छात्रावास में जमा करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

वोटर लिस्ट में नाम बदलने का विवाद: पीलीभीत के दो SDM पर गिरी गाज, आयोग के सख्त आदेश से मचा हड़कंप

पीलीभीत वोटर लिस्ट में बड़ा खेल! 10,470 मतदाता प्रविष्टियों पर घिरे दो SDM, चुनाव आयोग…

2 hours ago

नवंबर की शुरुआत में ही कांप उठी काशी!

Ai निर्मित घने कोहरे ने रोकी विमानों की उड़ान, 3 फ्लाइट डायवर्ट; घाटों से सड़कों…

2 hours ago

पत्रकार मिलन समारोह में मंत्री ने सुनी पत्रकारों की समस्याएं, कवि सम्मेलन में गूंजती रहीं तालियां

ए.के. शर्मा ने पत्रकारों को दिया समस्याओं के निराकरण का भरोसा, विभिन्न जनपदों से आए…

2 hours ago

‘राहुल PM नहीं, अखिलेश CM नहीं बनेंगे!’ केशव मौर्य के बयान से यूपी में सियासी घमासान

2027 में भाजपा होगी 300 पार - केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

2 hours ago

कुशीनगर में आधी रात मौत का तांडव!

Ai निर्मित तिलक समारोह से लौट रही कार ट्रेलर से भिड़ी, छह की मौत; गांव…

3 hours ago

आधी रात गोलियों की गूंज!

फोटो AI कोर्ट से फरार लुटेरा पुलिस के जाल में! हाजीपुर में एसटीएफ की मुठभेड़,…

4 hours ago