कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया है कि प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबाल टीम का जिला चयन/ट्रायल 03 अगस्त, 2023 प्रात: 10:00 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में तथा मण्डलीय चयन/ट्रायल दिनांक 04 अगस्त 2023 प्रात: 10:00 बजे से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में, तथा आयोजन तिथि 08 से 15 अगस्त, 2023 मऊ में आयोजित होगा।
क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01 जनवरी 2008 से 31 दिसम्बर 2009 के मध्य होना चाहिए |
क्रीड़ाधिकारी ने जनपद कुशीनगर के समस्त प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या से अपेक्षा की है कि अपने स्कूल/कालेज के जूनियर बालक फुटबाल खिलाड़ियों को उक्त्त चयन/ट्रायल में भाग लेने हेतु समय से भेजने का कष्ट करें। उन्होंने ने बताया कि प्रत्येक खिलाड़ी को अनिवार्य रूप से आयु के लिए हाई स्कूल प्रमाण पत्र/ आधार कार्ड/नगर निगम द्वारा जारी जन्म पात्रता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईंज कलर फोटो अनिवार्य प्रस्तुत करना होगा तभी जिला एवं मण्डलीय चयन में खिलाड़ी को सम्मलित किया जायेगा।
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…
फोटो पीके मणिपुर में फिर भड़की आक्रोश की आग! दो मैतेई पुरुषों की हत्या के…
Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…