सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल एक की मौत

बलिया( राष्ट्र की परम्परा) हल्दी थाना क्षेत्र के हल्दी-सहतवार मार्ग स्थित राज गुरुकुल विद्यालय के समीप मंगलवार की शाम आमने-सामने मोटर साईकिल की टक्कर में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।लोगो की सुचना पर पहुची हल्दी पुलिस और राहगीरो की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया गया।जहा डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।अन्य दो युवकों का इलाज चल रहा है।
हल्दी सहतवार मार्ग स्थित राज गुरुकुल विद्यालय के पास दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।जिसमे सहतवार थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी मन्नू (28) पुत्र ललन राम,अखिलेश राम(32)पुत्र नंद किशोर तथा हरपुर गांव निवासी चंदन सिंह(30) पुत्र श्रीकृष्ण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की सूचना कर पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगो की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डाक्टरों ने मन्नू को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।पुलिस ने बताया कि सभी के घर सूचना कर दी गई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती से निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? 16% मार्जिन पर देशभर की नजर

अस्पतालों के भारी-भरकम बिल, महंगी जीवनरक्षक दवाओं और फार्मा कंपनियों की कथित अनैतिक मार्केटिंग पर…

56 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: पटना शिक्षक सीट RJD के खाते में, स्नातक पर JDU के नीरज कुमार की बढ़त बरकरार

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच पटना से…

2 hours ago

आज का इतिहास: कैंसर चिकित्सा, हिंदी साहित्य और राजनीति के इन सितारों को नमन

28 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष: साहित्य, राजनीति और चिकित्सा जगत की वे महान हस्तियां, जिनकी विरासत…

2 hours ago

28 अक्टूबर जन्मदिन विशेष: राजनीति, साहित्य, संगीत और तकनीक के इन सितारों की प्रेरक कहानी

लेखक: अभिषेक कुमार 28 अक्टूबर का इतिहास: कुछ जन्मदिन केवल कैलेंडर की तारीख नहीं होते,…

2 hours ago

28 अक्टूबर का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसके रिश्तों में आएगी मिठास?

आज 28 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों…

3 hours ago