रामबचन यादव स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिक समारोह सम्पन्न

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
रामबचन यादव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खुरासों, फूलपुर, आजमगढ़ में वार्षिक समारोह सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। वार्षिक समारोह के मुख्य अतिथि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के, कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता पूर्वमंत्री बलराम यादव तथा विशिष्ट अतिथि दुर्गा प्रसाद यादव रहे। पूर्वमंत्री रामदुलार राजभर, विधायक अखिलेश यादव, विधायक कमलाकांत राजभर, विधायक बेचई सरोज व क्षेत्र के सभी महाविद्यालयों के प्रबंधक प्राचार्य गण, अभिभावक गण, समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता गण तथा हजारों छात्र छात्राओं ने समारोह में भाग लिया। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सुन्दर मनमोहक प्रस्तुति से कार्यक्रम मे समां बांध दिया। वर्तमान सामयिक व प्रेरणादायक कार्यक्रमो ने बच्चों को बहुत प्रभावित किया। मुख्य अतिथि कुलपति ने, महाविद्यालय के सभी संकाय के टॉपर बच्चों को मोमेन्टो व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।अपने सम्बोधन में कुलपति प्रोफेसर शर्मा ने, जहां महाविद्यालय के अनुशासन साफ सफाई शैक्षिक माहौल तथा कैंपस की अवस्थापना सुविधाओं की प्रशंसा की, वहीं पर शिक्षकों को अच्छी शिक्षा देने तथा बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए अनेकानेक रोजगारपरक पाठ्यक्रम व कार्यक्रम चलाने की भी बात कही।सरकार की नयी शिक्षा नीति के तहत बच्चों में रोजगारपरक शिक्षा देने और महाविद्यालय में कौशल विकास पाठ्यक्रमों को चलाने पर ज्यादा जोर दिया, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को रोजगार दिया जा सके। महाविद्यालय के प्रबंधक पूर्वमंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया तथा क्षेत्र के नागरिकों का भी कार्यक्रम में आने का आभार प्रकट किया। पूर्वमंत्री बलराम यादव, पूर्वमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

7 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago