विद्यार्थी परिषद के नई इकाई की घोषणा

डा. अभिनव सिंह नगर अध्यक्ष एवं अंबिकेश चौरसिया नगर मंत्री घोषित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के देवरिया नगर कार्यकारिणी की घोषणा शुक्रवार को इन्दिरा गाँधी बालिका इण्टर कॉलेज के हाल मे सम्पन्न हुई। जिसमे चुनाव अधिकारी के रूप देवरिया विभाग के विभाग प्रमुख डाॅ०विवेक मिश्र रहें।पूर्व नगर अध्यक्ष डा. राघवेन्द्र पांडेय द्वारा पुरानी नगर कार्यकारिणी (सत्र- 2022- 2023) को भंग करने की औपचारिक घोषणा करने के पूर्व श्रृषिकेष द्विवेदी द्वारा मन्त्री प्रतिवेदन प्रस्तुतकरते हुए विगत वर्ष के कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया गया।वर्तमान सत्र की कार्यकरिणी गठन हेतु चुनाव अधिकारी डा. विवेक मिश्र ने नगर अध्यक्ष हेतु बीआरडी पीजी कॉलेज के शिक्षक डा. अभिनव सिंह एवं नगर मंत्री पद हेतु जीआईसी के छात्र अंबिकेश चौरसिया की घोषणा की।
नयी कार्यकारिणी को सम्बोधित करते हुए चुनाव अधिकारी डा. विवेक मिश्र ने कहा कि विधार्थी परिषद में पद से ऊपर दायित्व को महत्व दिया जाता है पद व्यक्ति मे अंहकार उत्पन्न कर सकता है जबकि दायित्व हमेशा कर्तव्य और जिम्मेदारी का बोध कराता है।
नव निर्वाचित अध्यक्ष डा अभिनव सिंह के कार्यकरिणी की घोषणा करते हुए उपाध्यक्ष के दायित्व के लिए बी आर डी पी जी कालेज के डाॅ अभिषेक तिवारी, डाॅ प्रद्योत सिंह,सन्त विनोवा पी जी कॉलेज से डाॅ प्रियंका राय,महाराजा अग्रसेन इण्टर कॉलेज से शैलेन्द्र सैनी को चुना गया। सह मंत्री के रूप मे सागर विश्वकर्मा, अभिषेक यादव, शैलेंद्र ओझा, आदर्श मिश्रा, सोशल मीडिया संयोजक किशन, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक अर्जुन वर्मा, एसएफएस संयोजक इस्नाज अंसारी, कार्यकरिणी सदस्य प्रतिमा पटेल आदि की घोषणा हुई। नव निर्वाचित अध्यक्ष डा अभिनव सिंह ने नवीन कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का विकास संगठन के कार्यकताओं पर निर्भर करता है। संगठन के कार्यकर्ता छात्र शक्ति को माध्यम बनाकर राष्ट्रपुनर्निर्माण में अपनी भूमिका तय करते है।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अवनीश राय मानस, नगर विस्तारक सात्विक श्रीवास्तव , जिला संयोजक कुलदीप , जिला सह संयोजक किशन , तहसील संयोजक ऋषिकेश,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शुभम आदि उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

एनसीसी कैडेट्स को दिया गया सैन्य अनुशासन और संचार का प्रशिक्षण

इंसास राइफल की विशेषताओं से कराया परिचित, दूरसंचार व्यवस्था की भी दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र…

3 hours ago

अमृत सरोवर के पास क्षतिग्रस्त पुलिया बनी खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा हादसे का डर

एक महीने से मरम्मत का इंतजार, ग्राम प्रधान और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर…

3 hours ago

10.530 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कार और नकदी बरामद

इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये भी मिले; एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा…

4 hours ago