युवा मंच के नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा

जनपद के पांच युवाओं को मिली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । लखनऊ में आयोजित युवा मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बहराइच सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल रहे। बैठक में 56 जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें जनपद के 5 युवाओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिला है। जिले के 5 युवाओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिलने से जहां संगठन को विस्तार मिलेगा वहीं जिले में भी युवा मंच की टीम मजबूत होगी। जायसवाल युवा मित्र सेवा समिति प्रयागराज द्वारा संचालित युवा मंच की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की । जिसमें जनपद बहराइच के 5 युवाओं को पदाधिकारी बनाया गया है । जिसमें राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी प्रताप जायसवाल । राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व मिथिलेश कुमार जायसवाल तथा राहुल जायसवाल को दिया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य में मनोज जायसवाल और अजय जायसवाल को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनने के बाद मिथिलेश जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा लिए गए निर्णय से जनपद के 5 युवाओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। अब संगठन को और विस्तार देकर जिले की टीम को मजबूत किया जाएगा साथ ही युवाओं के कल्याण के लिए कार्य किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

7 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

8 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

9 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

9 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

9 hours ago