उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 9 सितंबर को होगा मतदान

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा) देश के उपराष्ट्रपति पद पर नए चेहरे का चयन अब तय समयसीमा में होने जा रहा है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को 17वें उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा कर दी। यह चुनाव देश के लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि निवर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 22 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह पद रिक्त हो गया।

चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 9 सितंबर 2025 को कराया जाएगा। इस चुनाव की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू हो चुकी है।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 21 अगस्त (गुरुवार)
नामांकन पत्रों की जांच की तिथि: 22 अगस्त
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 25 अगस्त
मतदान यदि आवश्यक हुआ, तो 9 सितंबर को होगा और उसी दिन मतगणना भी संपन्न कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के निर्वाचित व मनोनीत सदस्यों द्वारा किया जाता है, जबकि राज्यों की विधानसभाएं इसमें भाग नहीं लेतीं।

धनखड़ के इस्तीफे की पृष्ठभूमि में इस चुनाव को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा है। आगामी दिनों में राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा की संभावना है, जिससे चुनावी समीकरण और रोचक हो सकते हैं।
चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रक्रिया पारदर्शिता और संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप पूरी की जाएगी।

यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सा चेहरा देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद पर काबिज होता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

2 hours ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

2 hours ago

बहन को प्रताड़ित करने की शिकायत पर समझाने पहुंचे साले पर तलवार से हमला

कथित हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बहराइच…

2 hours ago

एल. मुरुगन का बड़ा फैसला! मंत्री पद छोड़कर तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने की तैयारी, 2029 चुनाव पर नजर

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…

2 hours ago

योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त: डॉ. एचआर नगेन्द्र

बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…

3 hours ago