सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।
“यह तस्वीरें हैं बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार क्षेत्र की, जहाँ पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसते इंसान ही नहीं, बल्कि बेजुबान भी परेशान हैं।
गोल्हीपुर, परसरामपुर, गूमा फातमाजोत, पतकरपुर, कथरहा एवजपुर, नथईपुर कानून गो और देवरिया इनायत जैसे गाँवों में आदर्श पोखरे, अमृत सरोवर और अन्य जल स्रोत पूरी तरह सूख चुके हैं।”
ग्रामीण मिश्रीलाल यादव,महेश वर्मा ने बताया कि”पशुओं को पीने के पानी के लिए बहुत दिक्कत हो रही है, नहर-तालाब सब सूख गए हैं।”
“नील गाय जैसे जानवर अब गाँवों में आकर पानी खोज रहे हैं, ये स्थिति पहले कभी नहीं देखी।”
राधेश्याम श्रीवास्तव ने बताया कि”पक्षियों की स्थिति भी बेहद चिंताजनक है। वे घरों की छतों और गमलों में रखे पानी तक पहुँचने की कोशिश करते दिख रहे हैं। मनीष शुक्ला और राजन तिवारी जैसे स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, जल संकट का सीधा असर पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।”
समाजसेवी भगवान पूजन पटेल ने बताया कि”अगर जल्द पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो स्थिति और बिगड़ सकती है। प्रशासन को तुरंत कदम उठाना चाहिए।”
“ग्रामीणों की माँग है कि प्रशासन तालाबों, नहरों और पोखरों में पानी भरवाने जैसी व्यवस्थाएँ तुरंत करे। क्योंकि जल संकट सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि जीव-जंतु सभी को प्रभावित कर रहा है।”।
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…
होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…
सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) पिछले दिनों बसंतपुर गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…