देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा अरविंद कुमार वैश्य के आदेश पर पशुपालन विभाग द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभारी नियंत्रण हेतु टीम गठित कर सुअरबाड़ो के आसपास एंटी लार्वा छिड़काव एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विकास खंड बैतालपुर में डॉ दिग्विजय यादव के निर्देश पर पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने ग्राम उसरा बाजार, तिवई, जंगल ईमिलिहां, कोईलगड़हा, रनिहवां एवं छितही बाजार में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। कृमिनाशक दवा वितरण कर पशुपालकों को पशुबाड़ो के आसपास जलजमाव न करने व विशेष सफाई रखने, गोबर एवं पेशाब को सुरक्षित गड्ढे में ढककर रखने का निर्देश दिया गया। पशुओं के मूत्र द्वारा फैलने वाली संक्रामक लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी के बारे में भी जानकारी दी गई। सुअरों में होने स्वाइनफ्लू संक्रामक बीमारी के बारे में भी जानकारी दी गई। सुअरपालकों को अन्य पशुपालन व्यवसाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सुअरबाड़ो को आबादी से दूर स्थापित करने, पशुबाड़ो में मच्छररोधी जाली प्रयोग करने के लिए कहा गया। पशुओं को छूने के बाद नियमित साबूत से हाथ अवश्य धोएं, जिससे संक्रामक बीमारी से बचाव हो सके।सुनील कुमार ने सुअरबाड़ो के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव किया। महेंद्र यादव ने पम्पलेट वितरण कर पशुपालकों को जागरूक किया।
दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…
बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…
सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…
सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…
नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…